रिपोर्टर फरीद अहमद
जनपद सीतापुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने संगठन के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) एवं जिलाधिकारी (DM) को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन वेतन भुगतान में लगातार हो रहे विलंब के विरोध में दिया गया।
संघ ने आरोप लगाया कि सीतापुर में संविदा कर्मचारियों का 15-15 दिन का वेतन नियमविरुद्ध तरीके से काटा जा रहा है। किसी ANM के विरुद्ध त्रुटि पाये जाने पर तत्काल सेवा समाप्त (टर्मिनेशन) की कार्यवाही की जा रही है, जो की संविदा नियमावली के विरुद्ध है। वहीं CHC स्तर की कमियों के लिए केवल BPM को टारगेट कर माह में दो बार 15-15 दिन का वेतन काटा जाना भी अनुचित एवं भेदभावपूर्ण बताया गया। संघ का कहना है कि यदि किसी कर्मचारी के कार्य मे कोई कमी या लापरवाही है तो सर्वप्रथम उसको चेतावनी पत्र जारी कर सुधार के निर्देश दिये जाने चाहिये उसके बाद आर्थिक दण्ड सम्बन्धी कार्यवाही की जानी उचित है।
संघ ने मांग की कि वेतन कटौती, टर्मिनेशन , इन्क्रीमेंट की रोक जैसी दंडात्मक कार्यवाहियां नियमों के अनुरूप, उचित जांच एवं अवसर प्रदान करने के बाद ही की जाएं तथा दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्यवाही हो। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि इन मनमानी कार्रवाइयों पर तत्काल रोक नहीं लगी और वेतन भुगतान व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर किया जाएगा। इस अवसर पर अमित शर्मा, डॉ० ओ०एन०वर्मा, डॉ० भूपेंद्र सिंह, बीपीएम अनुज तिवारी, कोहिनूर सिंह , राहुल बाजपेयी, बीसीपीएम शम्भू दयाल, CHO संघ से अतुल पाण्डेय, राम बाबू
डॉ०पीयूष बाजपेयी
जिला अध्यक्ष
उ०प्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, सीतापुर

