उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के हरपालपुर क्षेत्र से एक ऐसा युवा चेहरा सामने आया है, जिसकी सोच और राजनीतिक समझ उसकी उम्र से कहीं ज्यादा बड़ी दिखाई दे रही है। ग्राम बर्रा निवासी अनुराग शुक्ला उर्फ दीपांशु, जिनकी उम्र महज 18 वर्ष है, आज राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने का सपना देख रहे हैं। छोटी उम्र में ही देश और समाज के लिए कुछ बड़ा करने की सोच रखने वाले अनुराग इन दिनों इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
बताया जा रहा है कि अनुराग शुक्ला की हाल ही में 20 मई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात हुई। इस मुलाकात ने उनके राजनीतिक जीवन को नई दिशा दे दी। अनुराग का कहना है कि राहुल गांधी से मिलकर उन्हें बेहद सकारात्मक अनुभव हुआ और उन्हें लगा कि कांग्रेस पार्टी में देश को बदलने की सोच, नियम-कानून को मजबूत करने की क्षमता और युवाओं के लिए बड़ा मंच मौजूद है।
अनुराग शुक्ला का मानना है कि देश की राजनीति में युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। वह कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर समाज सेवा और युवाओं की आवाज बनने का सपना देख रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इतनी कम उम्र में राजनीति को लेकर गंभीर सोच और स्पष्ट लक्ष्य रखना अपने आप में बड़ी बात है।
हरपालपुर क्षेत्र में अनुराग शुक्ला की चर्चा अब तेजी से होने लगी है। लोग उनके आत्मविश्वास और राजनीतिक समझ की सराहना कर रहे हैं। गांव के युवाओं के बीच भी उनका प्रभाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। कई लोग मानते हैं कि यदि इसी तरह उनका जुनून बना रहा तो आने वाले समय में वह राजनीति में बड़ा नाम बन सकते हैं।
अनुराग शुक्ला उर्फ दीपांशु
S/O: अरविंद कुमार
ग्राम: बर्रा, उंचागांव
पोस्ट: हरपालपुर
जनपद: हरदोई, उत्तर प्रदेश – 241402

