लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 26 दिसंबर को एकदिवसीय चित्तौड़गढ़ दौरे पर

Date:

चित्तौड़गढ़।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 26 दिसंबर 2025 को एकदिवसीय दौरे पर चित्तौड़गढ़ आएंगे। वे दिल्ली से एयर इंडिया के विमान द्वारा दोपहर 2:10 बजे रवाना होकर अपराह्न 3:15 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

उदयपुर एयरपोर्ट से वे 3:20 बजे प्रस्थान कर सायं 4:00 बजे प्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचेंगे, जहां 4:10 बजे दर्शन करेंगे। इसके बाद वे 4:50 बजे चित्तौड़गढ़ स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष सायं 5:30 बजे जिला मुख्यालय स्थित शहीद मेजर नटवर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में 23 दिसंबर से आयोजित राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव में भाग लेंगे। इसके पश्चात सायं 6:15 बजे इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित एक अन्य स्थानीय कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

कार्यक्रमों के उपरांत लोकसभा अध्यक्ष सायं 7:30 बजे सड़क मार्ग से चित्तौड़गढ़ से कोटा के लिए रवाना होंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सरई नगर परिषद जैसे कि हमारे में बाजार एवं बंजारी रोड में मिट्टियों का ढेर लगा हुआ है

ब्रेकिंग न्यूज़ सिंगरौली,,, सरई नगर परिषद जैसे कि हमारे में...

उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है,

उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र से एक बेहद...