पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग मंत्री श्री जोराराम कुमावत आज जिले के प्रवास पर

Date:

इ खबर रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
चित्तौड़गढ़, 28 दिसंबर।

राज्य के पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग मंत्री श्री जोराराम कुमावत रविवार, 28 दिसंबर 2025 को चित्तौड़गढ़ जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर आमजन से संवाद करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय मंत्री प्रातः 7.00 बजे सुमेरपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10.00 बजे प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर, मंडफिया पहुंचेंगे। यहां वे प्रातः 10.30 बजे माननीय राज्यपाल महोदय के साथ श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे तथा प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की कामना करेंगे।

इसके पश्चात प्रातः 11.00 बजे मंत्री श्री कुमावत श्री सांवलिया सेठ मंदिर परिसर स्थित गोवर्धन रंगमंच में आयोजित मेवाड़ कुमावत समाज महाकुंभ 2025 में सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं समाज के उत्थान से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

दोपहर 1.00 बजे मंत्री मंडफिया से चित्तौड़गढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2.00 बजे वे चित्तौड़गढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार, आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा तथा स्थानीय कारीगरों व उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करेंगे। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

कार्यक्रमों की समाप्ति के पश्चात अपराह्न 3.00 बजे माननीय मंत्री चित्तौड़गढ़ से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मंत्री के प्रवास को लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उनके दौरे को लेकर जिले में राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक स्तर पर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीतापुर में अग्निकांड पीड़ितों के हक पर डाका, आवास योजना में भारी अनियमितता का आरोप

सीतापुर। जनपद के विकास खण्ड बेहटा अंतर्गत ग्राम काशीडीह...