दिल्ली के अशोक विहार से 19 वर्षीय विवाहिता रहस्यमय तरीके से लापता, पति ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

Date:

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके से एक 19 वर्षीय विवाहिता के अचानक लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना 28 फरवरी 2026 की सुबह की बताई जा रही है। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिलने पर पति ने पुलिस थाना अशोक विहार में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार अशोक विहार थाना क्षेत्र के उद्यम सिंह पार्क स्थित मकान नंबर ए-74 में रहने वाले विकास कुमार पुत्र सिकंदर पंडित ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी खुशबू कुमारी उम्र करीब 19 वर्ष 28 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने आसपास के इलाके और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका।

पति विकास कुमार ने बताया कि खुशबू कुमारी की मानसिक स्थिति सामान्य है और घर से जाते समय उसने सूट सलवार पहन रखा था तथा पैरों में चप्पल थी। महिला की लंबाई लगभग 5 फुट, शरीर मध्यम, चेहरा गोल और रंग सांवला बताया गया है।

मामले को लेकर अशोक विहार थाना पुलिस ने 1 मार्च 2026 को जनरल डायरी में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच हेड कांस्टेबल अनिल को सौंप दी गई है, जो आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर महिला की तलाश कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को खुशबू कुमारी के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वह तुरंत अशोक विहार थाना पुलिस से संपर्क कर सकता है, ताकि महिला को सुरक्षित बरामद किया जा सके।

इधर घटना के बाद इलाके के लोगों में भी चर्चा का माहौल है और परिजन महिला की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

जिस किसी व्यक्ति को खुशबू जी की बारे में जानकारी मिले तो इस नंबर पर संपर्क करें/+919310645372/8700364666

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कालका में पुलिस की मानवीय पहल, झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री

पंचकूला, 09 मार्च। पंचकूला पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था...