जानलेवा हमले का दस हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार।

Date:

इ खबर न्यूज रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी

*डीएसपी भदेसर के नेतृत्व में ईनामी अपराधी के खिलाफ कार्यवाही।*

चित्तौड़गढ़, 20 दिसम्बर। डीएसपी भदेसर के नेतृत्व में वृत्त कार्यालय भदेसर की टीम ने जानलेवा हमले व एस.सी./एस.टी. एक्ट में वांछित दस हजार रूपये का ईनामी आरोपी को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी भदेसर थाने में वाछित था।
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वांछित अपराधियों की तलाश व धरपकड हेतु महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर के द्वारा चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन सुदर्शन चक्र’ में जिले के समस्त अधिकारियों को दिये गये निर्देशों के क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के नेतृत्व में वृत्त कार्यालय के एएसआई पप्पू सिंह, कानि. पंकज और बीरबल द्वारा थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ के जानलेवा हमले और एससी / एसटी एक्ट में पिछले 02 साल से फरार 10 हजार रूपये का ईनामी आरोपी चिरण सिंह उर्फ चिन्नू पुत्र सुरेंद्र सिंह राजपूत निवासी सूरजगढ़ थाना भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ को चित्तौड़गढ़ कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया है। मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी नटवर सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह बडवा राजपुत निवासी सुरजगढ थाना भदेसर को शनिवार को जेसी करवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएनजी ऑटो चोरी का सनसनीखेज मामला: पेट्रोल पंप के पास खड़ा ऑटो गायब, CCTV में आरोपी दिखा भागते हुए

वाराणसी: जिला वाराणसी के सिटी स्टेशन क्षेत्र में मंगलवार रात...

पति के बाद बेटे की संदिग्ध मौत, विधवा मां का धीमा जहर देकर हत्या का आरोप; पुलिस व ग्राम प्रधान पर मिलीभगत के गंभीर...

यमुनानगर/दुसानी। गांव दुसानी (तहसील जगाधरी, जिला यमुनानगर) की विधवा महिला...