कला या काला धंधा? सोलापुर में ‘कला केंद्र’ की आड़ में अवैध गतिविधि का खुलासा

Date:

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सांस्कृतिक गतिविधियों के नाम पर चल रहे एक कथित कला केंद्र में अवैध धंधे का पर्दाफाश हुआ है। सोलापुर ग्रामीण पुलिस ने टेम्भुर्नी (मोदनिम्ब) स्थित ‘स्वरांजलि कला केंद्र’ पर छापेमारी कर इस पूरे मामले का खुलासा किया।

पुलिस द्वारा आधी रात को योजनाबद्ध तरीके से की गई इस कार्रवाई में 25 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन महिलाओं को जबरन वेश्यावृत्ति में धकेला गया था। बताया जा रहा है कि इनमें से कई महिलाएं अन्य राज्यों और जिलों से लाई गई थीं।

इस मामले में पुलिस ने कला केंद्र के मालिक, प्रबंधक और लॉज संचालक समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

यह कार्रवाई परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारी राहुल अतराम के नेतृत्व में की गई, जिसे पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में छिपे ऐसे अवैध नेटवर्क और उनके तौर-तरीकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ईखबर मीडिया के लिए विलास दलु पवार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सरई में नव-दिवसीय रामकथा का शुभारंभ, ‘श्रीराम जन्म’ प्रसंग ने बांधा समां

सिंगरौली/सरई। धार्मिक आस्था और भक्ति भाव के माहौल में...