नीति आयोग के आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत निंबाहेड़ा में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

Date:

इ खबर रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
चित्तौडग़ढ़, 5 फरवरी। नीति आयोग के आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत निंबाहेड़ा ब्लॉक में संपूर्णता अभियान 2.0 का आयोजन 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस अभियान का शुभारंभ 31 जनवरी को पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी द्वारा निंबाहेड़ा पंचायत समिति परिसर में किया गया था।

इस अभियान के तहत आशान्वित ब्लॉक निंबाहेड़ा के सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आमजन के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी क्रम में मंडलाचरण स्वास्थ्य केंद्र पर एक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनुराधा मीणा, नीति आयोग के एबीएफ राधाकिशन शर्मा, चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार तथा ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर प्रकाश नागौरी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. अनुराधा मीणा ने बताया कि हर वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इसकी रोकथाम, शीघ्र पहचान एवं उपचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस की थीम “यूनाइटेड बाय यूनिक” है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति की अलग-अलग जरूरतों को समझते हुए उन्हें उपचार और देखभाल के लिए केंद्र में रखना है।
चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार ने विभिन्न प्रकार के कैंसर की जानकारी देते हुए इसके प्रारंभिक लक्षणों पर प्रकाश डाला तथा समय पर जांच एवं उपचार को अत्यंत आवश्यक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related