श्रीलंका में 123 की जान लेने के बाद भारत के इन राज्यों की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान दित्वा, फ्लाइट और स्कूल सब बंद

Date:

Cyclone Storm Ditwah: श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दित्वा के चलते 123 लोगों की मौत हुई है। करीब 130 लोग लापता हैं। श्रीलंका के बाद ये तूफान अब भारत के कई राज्यों की ओर बढ़ रहा है। इसको लेकर राज्य सरकारें अलर्ट हैं।

Cyclone Storm Ditwah: दक्षिण भारत में एक और तूफान दस्तक देने को तैयार है। इस बार दित्वा तूफान की दहशत है। श्रीलंका को तबाह करके ये तूफान भारत के 4 राज्यों तक पहुंचने वाला है। इसको लेकर हाई अलर्ट है। साउथ ईस्ट एशिया के 3 देश इस वक्त सैलाबी अटैक से तबाह हो चुके हैं।

थाईलैंड और इंडोनेशिया में भी तबाही मचा रहा तूफान
इनमें थाईलैंड, इंडोनेशिया और श्रीलंका शामिल हैं। जहां मूसलाधार बारिश और बाढ़ की चपेट से 500 से ज्यादा मौत की रिपोर्ट है। 50 लाख से ज्यादा की आबादी सड़क पर है। नवंबर का महीना खत्म होने वाला है लेकिन मौसम का गदर किसी भी एंगल से कम नहीं हो रहा है।

भारत के इन राज्यों की ओर बढ़ रहा तूफान
श्रीलंका में कम से कम 123 लोगों की जान लेने के बाद यह चक्रवात अब दक्षिण भारत की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात दित्वा के उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 30 नवंबर तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है।

तमिलनाडु में स्कूल किए गए बंद
चक्रवात के आने और अगले 48 घंटों में अत्यधिक भारी बारिश और तेज हवाओं के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने 54 निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी हैं। तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी के बीच कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

इन जगहों की उड़ानों पर हुआ असर
चेन्नई हवाई अड्डे से निलंबित सेवाओं में शनिवार सुबह से रात तक चलने वाली एटीआर-प्रकार की क्षेत्रीय टर्बोप्रॉप उड़ानें शामिल हैं। मदुरै, तिरुचिरापल्ली, थूथुकुडी, सलेम, बेंगलुरु, हैदराबाद और जाफना जैसे गंतव्यों के लिए उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

हवाई यात्रा न करने की दी गई सलाह
प्रस्थान और आगमन दोनों रद्द कर दिए गए हैं। एयरलाइनों ने यात्रियों को अंतिम समय में हवाई अड्डे की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि चक्रवाती हवाओं और भारी बारिश से उत्पन्न खतरों का आकलन करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

श्रीलंका की मदद करने में जुटा भारत
वहीं, चक्रवाती तूफान दित्वा द्वारा तबाही मचाने के बाद भारतीय नौसेना श्रीलंका वायुसेना को खोज एवं बचाव अभियान में मदद कर रही है। भारत युद्ध स्तर पर श्रीलंका की मदद कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नो पार्किंग और ओवरलोडिंग करने वाले ऑटो-टैक्सी चालकों के 24 चालान काटे

ट्रैफिक पुलिस की ऑटो-टैक्सी चालकों को हिदायत: क्षमता से...