मण्डला चारण में जिला कलेक्टर की रात्रि चौपाल
इ खबर रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
चौपाल में 25 परिवाद प्राप्त, कई प्रकरणों का मौके पर निस्तारण चित्तौड़गढ़ 8 जनवरी। जिला कलेक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को निंबाहेड़ा उपखंड की मण्डला चारण ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान कुल 25 परिवाद प्राप्त हुए।
रात्रि चौपाल में उपखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को जिला कलेक्टर द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा भावना गोस्वामी से जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी ने संवाद किया तथा राजस्थान प्रशासनिक सेवा से संबंधित जानकारी देते हुए नियमित अध्ययन एवं सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
जिला कलेक्टर ने विद्यालय के समीप से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को हटाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। भूमि विवाद से जुड़े प्रकरणों में गलत खसरा नंबर को सही करवा कर प्रार्थी को राहत पहुंचाई

