गया कॉलेज रोड पर ‘उत्कर्ष टेस्‍ट हब’ का भव्य आगाज़, फुल एसी फैमिली रेस्टोरेंट में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

Date:

गया शहर के व्यस्त और प्रतिष्ठित इलाके गया कॉलेज रोड पर आधुनिक सुविधाओं से लैस नया Fully AC Family Restaurant – उत्कर्ष टेस्‍ट हब खुलते ही चर्चा का विषय बन गया है। शानदार इंटीरियर, मल्टी-क्यूज़ीन मेन्यू और किफायती दामों के कारण पहले ही दिन यहां ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि गया में इस स्तर का फैमिली रेस्टोरेंट लंबे समय से जरूरत थी, जो अब पूरी होती दिख रही है।

रेस्टोरेंट में भारतीय, चाइनीज और नॉन-वेज व्यंजनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। मेन्यू में बिरयानी, चिकन, पनीर, चाउमीन, फ्राइड राइस, रोल, सूप और कई लोकप्रिय डिशेज शामिल हैं। खास तौर पर चिकन बिरयानी, पनीर बटर मसाला, मशरूम मसाला और चिकन लॉलीपॉप ग्राहकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं।

रेस्टोरेंट प्रबंधन के अनुसार, ग्राहकों को स्वच्छता, गुणवत्ता और बेहतर सर्विस का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। किचन पूरी तरह हाइजेनिक रखा गया है और अनुभवी शेफ द्वारा भोजन तैयार किया जा रहा है। परिवार के साथ आने वाले लोगों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था और शांत वातावरण उपलब्ध कराया गया है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के साथ आने वाले लोग भी सहज महसूस कर रहे हैं।

स्थानीय युवाओं और छात्रों में भी इस रेस्टोरेंट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि गया कॉलेज के नजदीक होने के कारण यह छात्रों के लिए भी पसंदीदा हैंगआउट स्पॉट बनता जा रहा है। शाम के समय यहां वेटिंग तक लग रही है, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

व्यापारियों और स्थानीय निवासियों का मानना है कि उत्कर्ष टेस्‍ट हब के खुलने से इस क्षेत्र में कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा और गया की फूड इंडस्ट्री को नई पहचान मिलेगी।

रेस्टोरेंट का संपर्क नंबर बोर्ड पर उपलब्ध कराया गया है, जिससे लोग पहले से टेबल बुकिंग भी कर सकते हैं।

अभिषेक कुमार उपाध्याय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

इ खबर रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़, 05 फरवरी।...