सिंगरौली में बड़ी लापरवाही: सरई नगर परिषद ने मरे मवेशियों को खुले में फेंका, बीमारी फैलने का खतरा**

Date:

ब्रेकिंग न्यूज | सिंगरौली

सिंगरौली से बड़ी खबर सामने आई है। नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक 15 में गंभीर लापरवाही का मामला उजागर हुआ है, जहां मरे हुए मवेशियों को खुले मैदान में फेंक दिया गया है। इस वजह से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर मवेशियों को फेंका गया है, वहीं इन दिनों महुआ का सीजन चल रहा है। बड़ी संख्या में मजदूर भाई-बहन महुआ बीनने के लिए इस इलाके में पहुंचते हैं। ऐसे में सड़ते हुए मवेशियों से उठ रही बदबू और गंदगी लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मरे हुए मवेशियों को कौवे, चील और आवारा कुत्ते खा रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों को आशंका है कि ये कुत्ते आक्रामक होकर गांव और बाजार में घुस सकते हैं और लोगों पर हमला कर सकते हैं।

शासन के नियमों के अनुसार मरे हुए पशुओं को सुरक्षित तरीके से दफनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बीमारी और प्रदूषण से बचा जा सके। लेकिन आरोप है कि नगर परिषद द्वारा इन नियमों की अनदेखी की जा रही है और जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं।

इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CMO) पर सवाल उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों की मांग है कि मरे हुए मवेशियों को तुरंत हटाया जाए, उन्हें वैज्ञानिक तरीके से दफनाया जाए और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

रिपोर्ट: रमेश चंद्र जायसवाल, सिंगरौली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली के दयालपुर इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,

जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगाने,...

पैसे मांगने पर बिल्डर ने दी धमकी, ठेकेदार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

ठाणे। निर्माण कार्य का भुगतान मांगना एक ठेकेदार के...