हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वाद

Date:

हवन-यज्ञ में आहुति देकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

पंचकूला, 26 मार्च: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर आज पंचकूला स्थित ऐतिहासिक माता मनसा देवी मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और महामाई का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मंदिर पहुंचने पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती निशा यादव ने परंपरागत तरीके से मंत्री श्री श्याम सिंह राणा का स्वागत किया।

मुख्य मंदिर में दर्शन करने के उपरांत कैबिनेट मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ में भाग लिया और आहुति अर्पित की।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती निशा यादव, श्राइन बोर्ड की सचिव श्रीमती शारदा प्रजापति सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग न्यूज़: सिंगरौली में बिजली विभाग की मनमानी से उपभोक्ता परेशान

सिंगरौली जिले में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर...

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,

जहां पारिवारिक विवाद अब आपराधिक धमकियों और फर्जी दस्तावेजों...

हादसे के बाद पूर्व सांसद का मानवीय कदम, पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

समाचार: बबीना। इंडोगल्फ फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में जान...