अवैध मादक पदार्थ तस्करी का सरगना गिरफ्तार, 15 हजार का इनामी था घोषित

Date:

तीन थानों में दर्ज मामलों में 3 साल से था फरार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इ खबर रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
चित्तौड़गढ़।

जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी और कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीते तीन वर्षों से अलग–अलग थानों में दर्ज गंभीर मामलों में वांछित था।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी गंगरार शिवन्यासिंह के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के अंतर्गत थानाधिकारी गंगरार संजीव स्वामी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में शिवलाल शर्मा (उप निरीक्षक), कालूराम (उप निरीक्षक) एवं कांस्टेबल श्योपत मंडा को शामिल किया गया। टीम को वांछित आरोपी की तलाश में रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार की गई मेहनत, तकनीकी इनपुट और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान प्रकाश पुत्र परथु जाट, उम्र 35 वर्ष, निवासी सालेरा, थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई।

3 साल से फरार था आरोपी, कई जिलों में दर्ज हैं मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी प्रकाश जाट के खिलाफ विभिन्न जिलों में अवैध डोडाचूरा तस्करी के गंभीर मामले दर्ज हैं—

  • थाना राजियासर, जिला श्रीगंगानगर में करीब 3 वर्ष पूर्व 80 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया गया था। इस मामले में फरार रहने के कारण जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर द्वारा उस पर 15,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

  • थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व 230 किलोग्राम डोडाचूरा तस्करी के मामले में आरोपी वांछित था।

  • इसके अलावा थाना कुचामन, जिला नागौर में भी लगभग दो वर्ष पूर्व 45 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा तस्करी के प्रकरण में आरोपी की तलाश चल रही थी।

पुलिस पूछताछ जारी, नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम

फिलहाल आरोपी को डिटेन कर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी का संबंध एक संगठित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से है, जो राजस्थान के विभिन्न जिलों में सक्रिय है। पूछताछ के आधार पर अन्य सहयोगियों, सप्लाई चैन और नेटवर्क से जुड़े लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

पुलिस की अपील

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी या इससे जुड़े व्यक्तियों की जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीतापुर में अग्निकांड पीड़ितों के हक पर डाका, आवास योजना में भारी अनियमितता का आरोप

सीतापुर। जनपद के विकास खण्ड बेहटा अंतर्गत ग्राम काशीडीह...