इ खबर रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
चित्तौड़गढ़, 04 फरवरी। गंगरार थाना क्षेत्र के जीवानायक का खेड़ा में रिहायशी मकान से अवैध स्मैक पाउडर मय टॉका, हथकढ देशी शराब तथा भारी मात्रा में स्मैक व एमडीएमए पाउडर बनाने के रसायन जब्ती के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 16 जनवरी को थानाधिकारी गंगरार ने वृत्ताधिकारी गंगरार के सुपरविजन तथा उपस्थिति में ग्राम जीवानायक का खेड़ा में जगदीश बंजारा के रिहायशी मकान पर दबिश देकर अवैध स्मैक पाउडर मय टॉका तथा हथकढ देशी शराब तथा भारी मात्रा में स्मैक व एमडीएमए पाउडर बनाने के रसायन जप्त किये थे। साथ ही कार्यवाही के दौरान मौके से करीब 15 लाख रूपये नकद 13 एण्ड्रोइड, 21 कीपैड मोबाईल 04 लेपटॉप, इंजन नम्बर व चेसिस नम्बर गोदने की राड मय एल्फाबेट, नोट गिनने की मशीन, इलेक्ट्रोनिक कॉटे के अलावा अन्य कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाईसेस बरामद कर एनडीपीएस एक्ट व आबकारी अधिनियम में थाना गंगरार पर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में संलिप्त आरोपी प्रकरण दर्ज होने के उपरान्त से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये घर से लगातार फरार चल रहा था।
मामले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में वृत कार्यालय गंगरार पर पदस्थापित एएसआई संजय शर्मा, कानि. रामसिंह, महेन्द्र सिंह, विद्याधर ढाका व पुलिस थाना गंगरार पर पदस्थापित कानि नन्दराम द्वारा वांछित आरोपी की तलाश हेतु निवास स्थान व सम्भावित ठिकानों पर मुखबीर तन्त्र के जरिये सुचना प्राप्त कर दबिश दी गई। इस दौरान टीम ने आसुचना संकलन करते हुए 10 हजार रूपये का ईनामी एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में वांछित आरोपी जगदीश बंजारा पुत्र तुलसी राम बंजारा निवासी जीवानायक का खेड़ा थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ को भरसक प्रयास कर गिरफ्तार किया। आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार कर अनुसंधान किया जा रहा है तथा शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

