ब्रेकिंग न्यूज़ | सिंगरौली
सिंगरौली।
सरई थाना अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम गिड़ा निवासी रीमा सिंह (पिता– जुग बिहारी सिंह) ने आज सजा पानी के जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ के दौरान पुलिस को किसी भी प्रकार का प्रेम संबंध, पारिवारिक विवाद या आपसी रंजिश सामने नहीं आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रीमा सिंह अपने नाना के घर रह रही थी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।
घटना की जानकारी मिलते ही सरई थाना प्रभारी श्री जितेन सिंह भदोरिया के निर्देश पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पंचनामा की कार्रवाई एसआई यलएम सिंह द्वारा अपने सहयोगी अशोक के साथ की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
युवती के शव को पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचाने में युवा समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी एवं उनके चालक लाल जी जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके सहयोग से शव को सुरक्षित रूप से पीएम हाउस पहुंचाया गया।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
रिपोर्ट: रमेश चंद्र जायसवाल
ई खबर | सिंगरौली

