इ खबर रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
चित्तौड़गढ़/उदयपुर।
उदयपुर एयरपोर्ट पर लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला जी के आगमन पर उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
लोकसभा अध्यक्ष के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भाजपा संगठन और जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान विधायक श्री फूलचंद मीणा, उदयपुर जिला अध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह, उदयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री पुष्कर सिंह सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर लोकसभा अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने इस अवसर पर कहा कि माननीय ओम बिरला जी का राजस्थान आगमन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनके मार्गदर्शन में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिल रही है और संसदीय परंपराओं को नई दिशा प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के अनुभव और नेतृत्व से देश को निरंतर लाभ मिल रहा है।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “ओम बिरला जिंदाबाद” के नारों के साथ उत्साह प्रकट किया। वातावरण पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे के दौरे के लिए रवाना हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने लोकसभा अध्यक्ष के स्वस्थ एवं सफल कार्यकाल की कामना की और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

