मोरनी हिल्स: पीएचसी में सरपंचों ने टीबी मरीजों को लिया गोद, पोषण सहायता का संकल्प

Date:

मोरनी हिल्स, 6 फरवरी 2026 — प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरनी हिल्स में आज प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दहिया की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर (टीबी) डॉ. प्रिया जसवाल तथा वीरेंद्र शर्मा ने शिरकत की।
इस अवसर पर मोरनी हिल्स ब्लॉक के सरपंचों व पंचों को आमंत्रित किया गया। डॉ. सुनील दहिया ने सरपंचों को टीबी नियंत्रण से जुड़े एजेंडों पर प्रशिक्षण दिया और बीमारी की रोकथाम, उपचार तथा पोषण सहायता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। सभी सरपंचों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के टीबी मरीजों को गोद लेकर उपचार अवधि के दौरान निश्चय पोषण योजना के तहत हर माह भोजन की पोटली उपलब्ध कराएंगे।
कार्यक्रम के दौरान पीएचसी मोरनी में टीबी मरीजों को बुलाया गया, जहां सरपंचों ने उन्हें पोषण किट भेंट की। यह पहल राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। बताया गया कि इस कार्यक्रम की निगरानी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्तर पर की जा रही है।
इस अवसर पर एएनएम पूनम सूद, नीलम शर्मा, संदीप कुमार, नाजिम, काजल शर्मा, कुमार सुदेश कुमार, रोमा देवी, प्रीतम कुमार, प्रवीन कुमार, मंजू मेहता, मनोज कुमार सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जगदीशपुर में किराना दुकान में आगजनी और चोरी, ताला काटकर एक लाख नकद लूटे; छत डैमेज, पुलिस मौन

जगदीशपुर, भोजपुर (संवाददाता)। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में...

गाजियाबाद में 14 वर्षीय छात्र लापता, नौ माह बाद भी नहीं लगा सुराग, पिता ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के थाना कौशाम्बी इलाके से...

जिला जेल सिंगरौली में एक और कैदी की मौत – ट्रामा सेंटर अस्पताल से [लाइव]

दुखद। चिंताजनक। शर्मनाक। जिला जेल सिंगरौली में बंद एक और...