सीएम मोहन यादव खजुराहो में कैबिनेट की बैठक करेंगे, जिसके लिए मंत्रियों का खजुराहो पहुंचना शुरू हो गया है. कई मंत्री ट्रेन से भी खजुराहो के लिए रवाना हुए हैं. वहीं सीएम मोहन यादव भी खजुराहो से ही मंत्रियों के विभागों की समीक्षा करेंगे. बताया जा रहा है कि यहां कैबिनेट बैठक के अलावा कई मंत्रियों के साथ और भी बैठके होगी, जिसके लिए विभागों से जुड़े अधिकारी भी बैठक में पहुंचने शुरू हो गए हैं. यानि पूरे 2 दिनों तक सरकारी तंत्र का अमला यही पर रहने वाला है,ऐसे में एमपी की सरकार दो दिनों तक खजुराहो से ही चलने ही वाली है.
खजुराहो से चलेगी 2 दिन MP की सरकार, ट्रेन से रवाना हुए मंत्री, 5 मंत्रियों के विभागों का रिव्यू करेंगे CM
Date:

