राजस्थान दिवस समारोह 2026 के तहत “विकसित राजस्थान रन” का आयोजन, अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

Date:

इ खबर जिला रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी

चित्तौड़गढ़। राजस्थान दिवस समारोह 2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन के तत्वावधान में रविवार प्रातः 7 बजे “विकसित राजस्थान रन” का आयोजन किया गया। रन को मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रन मेजर नटवर सिंह विद्यालय से प्रारंभ होकर शास्त्री नगर चौराहा, कलेक्ट्रेट होते हुए इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विकसित राजस्थान के संकल्प को सशक्त करना रहा।

इस रन में राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, शिक्षा विभाग, कॉलेजों के छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा (रावतभाटा), यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, खेल अधिकारी राम रतन गुर्जर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सरई नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 में सजरा प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, जांच की मांग

सिंगरौली ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई...

घरेलू गैस के अवैध भंडारण की लगातार कार्रवाई, पर दो सिलेंडर व रिफिलिंग मोटर जब्त

इ खबर जिला रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़, 15...