रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बाल विवाह के विरुद्ध किया जागरूक, दिलाई शपथ

Date:

इ खबर रिपोर्टर -मोइनुद्दीन कुरैशी

चित्तौड़गढ़, 08 जनवरी।

बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला कलक्टर के निर्देशन में तथा जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल के मार्गदर्शन में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम एवं रेलवे पुलिस बल के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे स्टेशन परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई तथा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलवाई गई। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा यात्रियों को बताया गया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।

यात्रियों को अपने आसपास होने वाले किसी भी बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं चाइल्ड हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई।

इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक नवीन किशोर काकड़दा, काउंसलर करण जीनवाल, सुपरवाइजर नानूराम जाट, केस वर्कर सुश्री सीमा राजोरा तथा रेलवे पुलिस बल से सहायक उप निरीक्षक सुभाष शर्मा एवं हेड कांस्टेबल यादराम मीणा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीतापुर में अग्निकांड पीड़ितों के हक पर डाका, आवास योजना में भारी अनियमितता का आरोप

सीतापुर। जनपद के विकास खण्ड बेहटा अंतर्गत ग्राम काशीडीह...