‘पटाखा’ छोड़ने वाली दो बुलेट मोटरसाइकिलें पुलिस ने की सीज़, चालकों को दी कड़ी चेतावनी

Date:

सहारनपुर। जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना गंगोह पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली दो बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गंगोह पुलिस क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो बुलेट मोटरसाइकिलों को रोका, जिनमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे और उनसे ‘पटाखा’ जैसी तेज आवाजें निकल रही थीं, जिससे ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था और आम लोगों को परेशानी हो रही थी। जांच के दौरान बाइक चालक अपने वाहनों के वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों (HR 05 AQ 2991 और UP 11 CA 6052) को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत तत्काल प्रभाव से सीज़ कर दिया। साथ ही चालकों को भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई और बाद में उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक सिंह और हेड कांस्टेबल नितिन त्यागी शामिल रहे।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर स्टंटबाजी करने, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ‘पटाखा’ जैसी आवाज निकालने या यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर: फरीद अहमद
मो.: 9453308281

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीतापुर में डीएम डॉ. राजागणपति आर. का औचक निरीक्षण, गैस एजेंसियों की व्यवस्था पर कड़ी नजर

सीतापुर।जिले में रसोई गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था...