शिरडी से लौटते वक्त सतारा स्टेशन से लापता हुए सागर नवसो सावंत, परिवार ने रखा ₹20,000 का इनाम
मकान नंबर 131, सावंतवाड़ा, मांद्रेम, उत्तरी गोवा (403527) क्षेत्र से एक रहस्यमय और संवेदनशील मामला सामने आया है। शिरडी साईं बाबा के दर्शन कर लौट रहे सागर नवसो सावंत सतारा रेलवे स्टेशन से संदिग्ध हालात में लापता हो गए हैं। परिवार ने महाराष्ट्र पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है कि स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और जबरन दूसरी ट्रेन में बैठा दिया, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। यह मामला अब दो राज्यों की पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज होने के बावजूद आज तक अनसुलझा है।
परिवार के मुताबिक, 28 जनवरी 2026 की रात करीब 2 से 3 बजे की घटना है
सागर नवसो सावंत सतारा स्टेशन पर उतरे थे। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और संपर्क पूरी तरह टूट गया। बाद में मोबाइल की लोकेशन हैदराबाद में दिखाई गई, जिससे परिवार को आशंका है कि उन्हें जबरन किसी अन्य दिशा में भेजा गया हो सकता है।
परिजनों का कहना है कि सागर नवसो सावंत मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं, ऐसे में यह घटना उनकी चिंता को कई गुना बढ़ा रही है। यात्रा के दौरान उनके साथ दो अन्य लोग भी बताए जा रहे हैं, लेकिन उनकी भूमिका अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिवार ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, रेलवे अधिकारियों, अस्पतालों और अलग-अलग शहरों में तलाश की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार:
महाराष्ट्र के गिरज लोहमार्ग पुलिस थाने में आधिकारिक रूप से
Missing Person Registration No. 0001/2026 दर्ज है।
गुम होने की तारीख: 28 28 जनवरी 2026 की रात करीब 2 से 3 बजे की घटना है
स्थान: सातारा रेलवे स्टेशन
जांच अधिकारी: उपनिरीक्षक राजकुमार रामचंद्र कामलकर
थाना प्रभारी: इंस्पेक्टर कुपल धनंजय गोरड
इसके बावजूद परिवार का आरोप है कि जांच की गति बेहद धीमी है। न तो स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक की गई है और न ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ का स्पष्ट विवरण सामने आया है। परिजन लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।
इस बीच, सागर नवसो सावंत के दो मासूम बच्चे अपने पिता के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। मां और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घर का माहौल पूरी तरह बदला हुआ है और बच्चे रोज दरवाजे की ओर देखते रहते हैं कि शायद उनके पिता लौट आएं।
परिवार ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति सागर नवसो सावंत के बारे में सही और उपयोगी जानकारी देगा, उसे ₹20,000 का इनाम दिया जाएगा।
यदि किसी को भी उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर या नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें। आपकी एक सूचना दो बच्चों को उनका पिता वापस दिला सकती है।
संपर्क नंबर:
9325364160
9764132232
7020119311
7972516278

