सरई नगर परिषद, पार्षद पति ही निकला रेत चोर, भाजपा नेता शहजाद पर लगे गंभीर आरोप

Date:

सरई, सिंगरौली (मध्य प्रदेश): नगर परिषद सरई के वार्ड नंबर 5 में विकास की जगह ‘विनाश’ और ‘लूट’ का खेल चल रहा है। वार्ड नंबर 5 से पार्षद रिहाना खान हैं लेकिन कागजों के बाहर सारा रसूख उनके पति और भाजपा नेता शहजाद खान चला रहा हैं। अब इसी पार्षद प्रतिनिधि पर खुद रेत माफिया होने और अपने निजी ट्रैक्टरों से अवैध रेत का कारोबार करने के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

क्या भाजपा का कमल अब रेत माफिया के ट्रैक्टर पर खिलेगा? सरई में मची है सरेआम लूट।

हाल ही में सामने आए वीडियो और स्थानीय साक्ष्यों के अनुसार, अवैध रूप से रेत ढोने वाला ट्रैक्टर स्वयं शहजाद खान का बताया जा रहा है। सत्ताधारी दल भाजपा का नेता होने के नाते शहजाद के हौसले इतने बुलंद हैं कि उसे प्रशासन और कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है।
पार्षद पत्नी, प्रतिनिधि पति, क्या यही है भाजपा का सुशासन?
जनता ने रिहाना खान को अपना प्रतिनिधि चुना था, लेकिन धरातल पर उनके पति शहजाद सत्ता का दुरुपयोग कर रहा हैं। सवाल उठ रहे हैं-
निजी ट्रैक्टर से रेत की चोरी,क्या एक जनप्रतिनिधि का पति होने के नाते उसे सरकारी संपदा को लूटने का लाइसेंस मिल गया है?
शपथ का उल्लंघन- पार्षद ने क्षेत्र के विकास की शपथ ली थी, लेकिन यहाँ तो उनके प्रतिनिधि पति रेत माफिया बनकर अपनी तिजोरी भर रहा हैं।
भाजपा की छवि पर दाग- क्या मुख्यमंत्री जी के भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश के दावों की हवा उनके अपने ही पार्षद प्रतिनिधि निकाल रहे हैं?
वार्ड नंबर 5 की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। पार्षद प्रतिनिधि शहजाद खान ने विकास की जगह रेत के अवैध धंधे को अपनी प्राथमिकता बना लिया है।

सिंगरौली कलेक्टर और खनिज विभाग को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। क्या पार्षद प्रतिनिधि के रसूख के आगे प्रशासन मौन रहेगा? या फिर इस अवैध ट्रैक्टर को ज़ब्त कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी? मध्य प्रदेश सिंगरौली से संवाददाता रमेश चंद्र जायसवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

 शादी से पहले घर में घुसे 20-25 हमलावर, युवती के परिवार पर हमला, सामान तोड़ा और लूट का आरोप

मिर्जापुर/फ़ैजानपुर। जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के फ़ैजानपुर में...

कपसेठी थाना क्षेत्र में शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुई ईद की नमाज

वाराणसी (कपसेठी): थाना कपसेठी क्षेत्र में ईद का पर्व आपसी...