गोविन्दपुरा में श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर द्वारा नेपाली टोपी दिवस का आयोजन

Date:

*प्रेस-नोट*
*गोविन्दपुरा में श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर द्वारा नेपाली टोपी दिवस का आयोजन*
——————————————
भोपाल 1 दिसम्‍बर 2026। गोविन्‍दपुरा स्थित श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में नेपाली टोपी दिवस हर्षोल्लास एवं भव्य उपस्थिति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं, बच्चों एवं बड़ी संख्या में नेपाली समाज के लोगों की सहभागिता रही।
*नेपाली टोपी हमारी पहचान, संस्कृति और आत्मसम्मान का प्रतीक : लोकमणि घिमिरे*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेपाली समाज के अध्यक्ष श्री लोकमणि घिमिरे ने कहा कि नेपाली टोपी केवल एक परिधान नहीं, बल्कि हमारी ऐतिहासिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत और गौरव का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नेपाली टोपी हमारे पूर्वजों की परंपराओं, संस्कारों और स्वाभिमान से जुड़ी हुई है। इसे धारण करना न केवल हमारी संस्कृति को सम्मान देना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम भी है। श्री घिमिरे ने कहा कि आज के आधुनिक युग में भी हमें अपनी परंपराओं को सहेजकर रखना होगा, ताकि हमारी सांस्कृतिक पहचान कभी कमजोर न पड़े। नेपाली टोपी दिवस जैसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर समाज के संस्थापक श्री दिवाकर अर्याल, श्री डोलराज भण्डारी, श्री रामु शर्मा, श्री विष्णु शर्मा, काठमांडो से पधारी कार्यक्रम की अतिथि श्रीमती शर्मिला काफिले, उपाध्यक्ष श्री शिव गुरुङ, श्री मनोज अर्याल, श्री किशोर अधिकारी, श्री टंक मुखिया, श्रीमती तुलसा लुइँटेल सहित समस्त पूर्व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही 11वीं एरिया समिति के 13 प्रकोष्ठ, महिला प्रतिनिधि श्रीमती राधा अर्याल, सचिव श्रीमती कल्पना पाण्डे, बड़ी संख्या में बाल-बालिकाएं एवं अतिथिगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभा की अध्यक्षता श्री लोकमणि घिमिरे शर्मा ने की एवं कार्यक्रम का संचालन महासचिव श्री सुरेश पाण्डे ने गया। कार्यक्रम के दौरान नेपाली संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया तथा नेपाली टोपी के महत्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम सौहार्द, सांस्कृतिक गौरव और सामूहिक सहभागिता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

डाॅ. जीबलाल सापकोटा
मीडिया प्रभारी नेपाली समाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीतापुर में अग्निकांड पीड़ितों के हक पर डाका, आवास योजना में भारी अनियमितता का आरोप

सीतापुर। जनपद के विकास खण्ड बेहटा अंतर्गत ग्राम काशीडीह...