सिंगरौली बिग न्यूज सरई तहसील अंतर्गत बरका का पटवारी बना किसानों के लिए ‘वसूली अफसर’, कलेक्टर दरबार में फूटा जनआक्रोश

Date:

पैसे बिना नहीं होता कोई काम, तीन साल से जमे पटवारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

सिंगरौली। देवसर तहसील के ग्राम बरका (हल्का नंबर 29) में तैनात पटवारी रामखेलावन सिंह के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में फूट पड़ा। दर्जनों किसान शिकायत लेकर पहुंचे और आरोप लगाया कि पटवारी बिना पैसे लिए कोई भी सरकारी काम नहीं करता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जमीन बंटवारा, नक्शा तरमीम और खसरा सुधार जैसे जरूरी कार्य महीनों तक लटकाए जा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि तीन वर्षों से एक ही स्थान पर जमे पटवारी ने भ्रष्टाचार को आदत बना लिया है। कई किसानों ने बताया कि रिश्वत देने के बाद भी फाइलें धूल खा रही हैं। इससे किसानों को मानसिक तनाव के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। प्रशासन से कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे गांव में आक्रोश और अविश्वास गहराता जा रहा है।
कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में विजय जायसवाल, रामजी गुप्ता, राजेश जायसवाल, प्रेमसागर जायसवाल सहित अनेक ग्रामीणों ने पटवारी को तत्काल हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
अब सवाल यह है कि जिला प्रशासन किसानों की पीड़ा सुनेगा या भ्रष्टाचार एक बार फिर फाइलों में दबा दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पाली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट, आरोपी फरार

हरदोई जनपद के थाना पाली क्षेत्र के ग्राम किलकीली...

शादी रोकने की साजिश और डिजिटल उत्पीड़न: बुलंदशहर की युवती ने अलीगढ़ के युवक पर रिश्ता तोड़वाने का लगाया गंभीर आरोप

बुलंदशहर/अलीगढ़ (विशेष संवाददाता)। बुलंदशहर जिले के गांव हरटोली की रहने...

कलश यात्रा के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित कलश यात्रा कार्यक्रम...