सीतापुर ब्रेकिंग: तंबौर लकड़ी मंडी में तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक पकड़े

Date:

सीतापुर/तंबौर। जिले की तंबौर लकड़ी मंडी में शुक्रवार को लहरपुर तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बिना मंडी शुल्क और नियमों का पालन किए सड़कों पर दौड़ रहे लकड़ी लदे वाहनों पर शिकंजा कसा। अचानक हुई इस कार्रवाई से मंडी क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई वाहन चालक मौके से भागने की कोशिश करते नजर आए।

प्रशासन की टीम ने मंडी और आसपास के प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें दर्जनों लकड़ी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों को पकड़ा गया। जांच के दौरान पाया गया कि कई वाहन बिना वैध मंडी शुल्क और आवश्यक दस्तावेजों के लकड़ी का परिवहन कर रहे थे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सभी संदिग्ध वाहनों को कब्जे में लेकर तंबौर थाने भेज दिया गया, जहां उनके दस्तावेजों की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अवैध लकड़ी परिवहन, ओवरलोडिंग और बिना मंडी शुल्क के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व की चोरी और नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद लकड़ी व्यापारियों और वाहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। कई व्यापारियों ने दस्तावेज पूरे करने और नियमों का पालन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर: फरीद अहमद, जिला सीतापुर (तंबौर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

घने कोहरे का कहर: लखीमपुर खीरी में दो बड़े सड़क हादसे, छात्र समेत दो की मौत, कई घायल

रिपोर्टर – फरीद अहमद लखीमपुर खीरी। जिले में रविवार सुबह...

कश्मोर रात्रि चौपाल में समाधान की रोशनी

इ खबर जिला रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी जिला कलक्टर...