पीएचसी मोरनी व सब सेंटर धारला का औचक निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच

Date:

मोरनी/कालका, 9 फरवरी — डॉ राजीव नरवाल, एसएमओ एस डी एच कालका द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरनी एवं सब सेंटर धारला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, रिकॉर्ड संधारण व स्टाफ की कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की गई।
इसी अवसर पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुनील दहिया, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने की। जांच में डॉ स्वाती कपूर, स्त्री रोग विशेषज्ञ जनरल हॉस्पिटल पंचकूला द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।


जांच के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, वजन, लंबाई तथा भ्रूण की धड़कन आदि की जांच की गई। डॉ सुनील दहिया ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, परिवार नियोजन एवं सुरक्षित मातृत्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
सीएचओ डॉ पिंकी एवं एएनएम पूनम सूद ने उच्च जोखिम गर्भावस्था के दौरान होने वाले संभावित खतरों और उनसे बचाव के उपाय बताए। महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियां, पौष्टिक आहार, प्रोटीन, दाल, अंडा व मांस आदि सेवन की सलाह दी गई।
एलएचवी सुषमा रानी ने पीपीसीआईयूडी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान डॉ राजीव नरवाल एवं डॉ सुनील दहिया ने समस्त रिकॉर्ड की जांच की और स्टाफ के कार्य की सराहना की।
इस मौके पर सीएचओ डॉ पिंकी, एएनएम पूनम सूद, बोटी देवी, रीना देवी, संदीप कुमार (लैब टेक्नीशियन), एलएचवी सुषमा रानी, आशा वर्कर उर्मिला देवी, मीरा देवी, स्वरूप सिंह, राघव सूद तथा सोशल वर्कर भूपेंद्र राणा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पाली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट, आरोपी फरार

हरदोई जनपद के थाना पाली क्षेत्र के ग्राम किलकीली...

शादी रोकने की साजिश और डिजिटल उत्पीड़न: बुलंदशहर की युवती ने अलीगढ़ के युवक पर रिश्ता तोड़वाने का लगाया गंभीर आरोप

बुलंदशहर/अलीगढ़ (विशेष संवाददाता)। बुलंदशहर जिले के गांव हरटोली की रहने...