अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना सरकार का लक्ष्य

Date:

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना सरकार का लक्ष्य – सांसद महेश कश्यप
दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
बीजापुर, 14 जनवरी 2026। बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा उन्हें समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि बीजापुर जिले में शांति स्थापना के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने नियद नेल्लानार योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। सांसद ने स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर देते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति, टीबी मरीजों की समुचित देखरेख, आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण, सिकल सेल एवं एनीमिया जांच की प्रगति की समीक्षा की।
कृषि एवं आजीविका के क्षेत्र में सांसद ने परंपरागत खेती के साथ मक्का जैसी वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन एवं विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। सांसद ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा जल जीवन मिशन के कार्यों को गंभीरता एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से देने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखा, जिस पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर बीजापुर विधायक श्री विक्रम मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, विभिन्न जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, दिशा समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सांसद श्री कश्यप ने विश्वास व्यक्त किया कि 31 मार्च 2026 तक बस्तर अंचल से नक्सलवाद का पूर्णतः समापन होगा और क्षेत्र शांति, सुरक्षा एवं विकास की नई मिसाल बनेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुण्डेपुरी में नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित

- थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुण्डेपुरी में...