गंभीर मारपीट से युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

Date:

पुलिस ने न्यायालय से दो दिन के रिमांड पर लिया।
इ खबर रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
चित्तौड़गढ़, 4 जनवरी। भदेसर थाना क्षेत्र के कन्नौज में 27 दिसंबर को युवक के साथ हुई गंभीर मारपीट से मृत्यु होने के बाद हत्या के मामले में भदेसर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है जहां से आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 5 दिन पहले भदेसर थाना क्षेत्र के कन्नौज गांव में दुर्गेश रेगर पुत्र रतनलाल रैगर निवासी कन्नौज थाना भदेसर के साथ गंभीर मारपीट करने से गुरुवार को दुर्गेश की मृत्यु हो जाने पर थाना भदेसर पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले में आरोपी की तलाश की गई। भदेसर पुलिस द्वारा आरोपी 30 वर्षीय शकील उर्फ अन्ना पुत्र सद्दीक निवासी नई आबादी कन्नौज थाना भदेसर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी शकील को 02 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीतापुर में अग्निकांड पीड़ितों के हक पर डाका, आवास योजना में भारी अनियमितता का आरोप

सीतापुर। जनपद के विकास खण्ड बेहटा अंतर्गत ग्राम काशीडीह...