सरई नगर परिषद की नई सब्जी मंडी का होगा शीघ्र समतलीकरण, पार्षद प्रेम सिंह भाटी ने दिया आश्वासन

Date:

सिंगरौली।
सिंगरौली जिले के सरई नगर परिषद में हाल ही में निर्मित सब्जी मंडी के समतलीकरण कार्य को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों द्वारा मंडी परिसर में असमतल जमीन एवं अव्यवस्था की शिकायत के बाद जनप्रतिनिधियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद एवं भाजपा नेता प्रेम सिंह भाटी ने भरोसा दिलाया है कि बहुत जल्द समतलीकरण कार्य कराकर मंडी में उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि मंडी क्षेत्र में जलभराव और असमतल जमीन के कारण आवागमन में कठिनाई हो रही है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाएगा।

इस संबंध में पार्षद ने देवसर के उपखंड अधिकारी को लिखित आवेदन सौंपते हुए जीपी पावर प्लांट निगरी से फ्लाई ऐश उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि फ्लाई ऐश के उपयोग से मंडी परिसर का समतलीकरण कार्य तेजी से और स्थायी रूप से पूरा किया जा सकेगा।

स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई है, ताकि नई बनी सब्जी मंडी का लाभ क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को सुचारु रूप से मिल सके।

सिंगरौली से संवाददाता रमेश चंद्र जायसवाल की रिपोर्ट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

इस देश की सरकारने BAN किया WhatsApp.. जानिए योग्य कारण..

दिनांक : 13 फ़रवरी 2026 स्थल : रूस देश रिपोर्ट :...