देश में कच्चे तेल की कोई कमी नहीं, दो महीने का पर्याप्त स्टॉक: सरकार

Date:

 

 

 

 

 

 

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि भारत के पास फिलहाल करीब दो महीने की जरूरत के बराबर कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

मंत्रालय के अनुसार, देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। रिफाइनरी स्तर पर भी पर्याप्त कच्चा तेल उपलब्ध है, जिससे उत्पादन और सप्लाई पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। अधिकारियों ने बताया कि सरकार वैश्विक हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक स्रोतों से कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी है।

हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में उठापटक और आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं के बीच यह बयान अहम माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि देश की ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक भंडारण पहले से ही मजबूत किया गया है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में सप्लाई प्रभावित न हो।

सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पेट्रोल-डीजल की अनावश्यक खरीदारी से बचें। मंत्रालय का कहना है कि देश में ईंधन की उपलब्धता पूरी तरह नियंत्रित और सामान्य स्थिति में है।

रिपोर्टर: फरीद अहमद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पेट्रोल की कमी की अफवाहों के चलते टैंक भर गया और बाइक में आग लग गई।

अगानगर के पेट्रोल पंप पर घटना..! टैंक फट गया...

रामनवमी का भव्य जुलूस कालिकाधाम से निकला, सकुशल संपन्न

वाराणसी जनपद के कपसेठी थाना क्षेत्र में रामनवमी के...