शीर्षक: पूर्णिया के सिमरा गांव का युवक मुंबई से तमिलनाडु पहुंचा, एक साल से लापता; परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार, 10 हजार का इनाम घोषित

Date:

पूर्णिया। जिले के सिमरा गांव (पोस्ट – सिमरा, थाना क्षेत्र रूपौली, कोइली सेमरा, जिला पूर्णिया, बिहार) निवासी दीपक कुमार पिछले करीब एक वर्ष से लापता हैं। परिवार के अनुसार वह पहले रोजगार की तलाश में मुंबई गए थे। कुछ समय बाद जानकारी मिली कि वह मुंबई से तमिलनाडु काम करने चले गए हैं। तमिलनाडु में काम करने के दौरान ही अचानक उनका परिवार से संपर्क टूट गया। तब से लेकर अब तक, यानी करीब एक साल से उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

परिजनों ने बताया कि शुरुआत में दीपक कुमार से फोन पर बातचीत होती थी, लेकिन तमिलनाडु जाने के बाद अचानक उनका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद से न तो उन्होंने परिवार से संपर्क किया और न ही किसी परिचित के माध्यम से कोई सूचना मिल सकी। घरवालों ने अपने स्तर पर मुंबई और तमिलनाडु में संभावित ठिकानों पर खोजबीन की, रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।

अब परिवारजन मीडिया के माध्यम से प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि मामले को गंभीरता से लेकर युवक की तलाश तेज की जाए। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी दीपक कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तुरंत मोबाइल नंबर 9769096170 या 8252745374 8271 485 753 र संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही सही और पुख्ता जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की गई है।

गांव में इस घटना को लेकर चिंता और बेचैनी का माहौल है। करीब एक साल से बेटे का कोई अता-पता नहीं होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को उम्मीद है कि प्रशासन और जनसहयोग से दीपक कुमार का जल्द से जल्द पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

घने कोहरे का कहर: लखीमपुर खीरी में दो बड़े सड़क हादसे, छात्र समेत दो की मौत, कई घायल

रिपोर्टर – फरीद अहमद लखीमपुर खीरी। जिले में रविवार सुबह...