बबीना थाने ने चोरी की योजना बनाते चार आरोपियों को दबोचाझांसी

Date:

बबीना थाना क्षेत्र से चोरी की योजना बनाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी रसीना गांव के पास हुई। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी के उपकरण बरामद किए गए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में अवतार मोगिया (27), सनका मोगिया (20), खुर्ची बाई (56) व बिधुबाई (40) शामिल हैं। सभी दतिया देहात (मध्य प्रदेश) के प्रकाश नगर के निवासी हैं।पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक सब्बल, तीन टॉर्च, एक चाबी का गुच्छा, दो आरी ब्लेड, एक पेंचकस व एक लोहे का प्लास बरामद किया।बबीना थाने में मु0अ0सं0 058/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को झांसी जनपद न्यायालय में पेश किया जाएगा।गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत यादव, उपनिरीक्षक भगत सिंह, महिला उपनिरीक्षक मनु चौधरी, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार, कांस्टेबल महेश चंद्र, महिला कांस्टेबल सोन देवी व महिला कांस्टेबल अमिता कुशवाहा शामिल रहे।

बबीना से मोहित साहू के साथ फैजान कुरैशी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राउरकेला में होली के दिन विवाद, पुलिस की मौजूदगी में युवक की पिटाई का आरोप

राउरकेला। होली के अवसर पर शहर के गोपबंधुपल्ली आनंद...