बबीना: साहू समाज द्वारा श्री हरि विष्णु दशावतार प्राण प्रतिष्ठा एवं मां कर्मा बाई

Date:

जयंती के पांच दिवसीय धार्मिक उत्सव का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जन समूह बबीना, 11 मार्च 2026: झांसी जिले के बबीना में साहू समाज द्वारा आयोजित श्री हरि विष्णु दशावतार प्राण प्रतिष्ठा एवं मां कर्मा बाई जयंती के पांच दिवसीय भव्य धार्मिक उत्सव का शुभारंभ आज धूमधाम से हुआ। साहू समाज के समाज बंधुओं ने बबीना राम जानकी मंदिर से भौतिक कलश यात्रा निकालकर उत्साहपूर्ण स्वागत किया।मुख्य आचार्य पंडित राजेंद्र शास्त्री के कुशल निर्देशन में श्री राम जानकी मंदिर परिसर में गणेश पूजन से यात्रा का प्रारंभ हुआ। यात्रा में आगे ध्वज थामे नन्हे-मुन्ने बच्चे चल रहे थे, जो दृश्य देखने लायक था। युवाओं की ऊर्जावान टोली डीजे की मधुर धुनों पर थिरकते-नाचते, भक्ति भरे नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थी। आचार्यगण एवं बाहर से पधारे प्रसिद्ध विद्वानों के साथ बागों

में सजाई गई देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। इस अवसर पर बबीना के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। साहू समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी चार दिनों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, भजन संध्या, का आयोजन होगा। स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की है। “कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों का योगदान रहा। इस अवसर पर 11 यजमान जिसमें मुख्य यजमान श्रीमती मंजू – अनुराग साहू, यजमान श्रीमती वर्षा- मोहित साहू, श्रीमती पुष्पा- अनिल साहू, श्रीमती – सुरभि डॉक्टर विजय साहू,श्रीमती शालिनी – भारत साहू,श्रीमती प्रतिमा – भारत साहू श्रीमती रेनू – पियूष साहू ,श्रीमती प्रीति – सौरभ साहू,श्रीमती डिंपल – अभिनेश साहू ,श्रीमती रेखा रवि – प्रकाश साहू और साथ में भाजपा मंडल अध्यक्ष शिखा साहू, भाजपा जिला महामंत्री अमित साहू,साहू समाज के जिला अध्यक्ष सचिन साहू बबीना अध्यक्ष हनी साहू, ठेकेदार चंद्रप्रकाश राय, डॉक्टर जय साहू कई सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन साहू समाज अध्यक्ष उनकी कमेटी लोगों ने किया। बबीना से मोहित साहू की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,

जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों...