परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, कंपनी कर्मियों ने भी एक दिन का वेतन देने का लिया निर्णय
बबीना (झांसी)। बबीना क्षेत्र के नयाखेड़ा ग्राम स्थित इंडो गल्फ एक्सप्लोसिव्स फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में संविदाकर्मी स्व. नवल यादव निवासी शास्त्री नगर की दर्दनाक मौत हो जाने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।
घटना की सूचना मिलने पर बबीना विधायक राजीव सिंह ने फैक्ट्री संचालक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर मृतक के परिवार की हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
बुधवार को विधायक राजीव सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने मृतक की पत्नी को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सरकार हर कदम पर साथ: विधायक
विधायक ने कहा, “यह घटना अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में सरकार एवं प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। परिवार को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी।”
कंपनी कर्मियों का सराहनीय कदम
कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया है।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह, बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार साहू, जिला महामंत्री विनोद नायक,विधायक प्रतिनिधि अजय राजपूत,जिला महामंत्री अरविंद राजपूत,जिला मंत्री पलविंदर सिंह नंदा,महामंत्री मनोज साहू, सादिक मंसूरी, लखन साहू,अनिल पहलवान, हेमंत साहू, नीरज साहू, सोनू नामदेव , धर्मेंद्र राजपूत,विक्की रजक, वीरू वाल्मीकि,सतीश जोशी ,सोनू साहू,सहित अन्य लोग मौजूद रहे। परिजनों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए न्याय की मांग की। बबीना से मोहित साहू के साथ फैजान कुरैशी की रिपोर्ट
इंडो गल्फ एक्सप्लोसिव्स फैक्ट्री में धमाका: संविदाकर्मी की मौत, विधायक ने दी 25 लाख की सहायता
Date:

