पंचकूला में तलवार-गंडासों से जानलेवा हमला करने वाले 2 और फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 7 आरोपी सलाखों के पीछे

Date:

गांव बिल्ला में ढ़ाबा संचालक व परिवार के सदस्यों पर कार सवार युवकों ने किया था जानलेवा हमला, हत्या का प्रयास जैसी गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई जारी

पंचकूला/ 03 मार्च:- पंचकूला पुलिस ने गांव बिल्ला में ढाबा संचालक व उसके परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रामगढ़ पुलिस चौकी इन्चार्ज तजिन्द्र पाल सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 मार्च को गुरविन्द्र सिंह उर्फ गोलू तथा गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरिया को काबू किया। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं। इस कार्रवाई के साथ ही इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह मामला 5/6 सितंबर देर रात का है, जब पंचकूला के गांव बिल्ला के समीप एक ढाबे पर कार में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने ढाबा संचालक और उसके परिवार के सदस्यों पर तलवार, डंडों और गंडासों से जानलेवा हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज कर थाना चंडीमंदिर में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने घटना के दिन ही त्वरित कार्रवाई करते हुए कृष्ण और गौरव को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 11 सितंबर को विरेंद्र सिंह, नवनीत कुमार और विजय उर्फ शक्ति को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई तलवारें और डंडे बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया गया था। अब फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने मामले में मजबूत साक्ष्य जुटा लिए हैं और आगे की जांच जारी है।

सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 115, 117(2), 118(1), 118(2), 190, 191(3), 351(2), 61(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि पंचकूला पुलिस किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, हिंसा या कानून हाथ में लेने की कोशिश को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और जो भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हमारी टीमें लगातार सतर्क हैं और अपराधियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। किसी भी वारदात में शामिल व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। समाज में अमन-चैन बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए पंचकूला पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीतापुर में अग्निकांड पीड़ितों के हक पर डाका, आवास योजना में भारी अनियमितता का आरोप

सीतापुर। जनपद के विकास खण्ड बेहटा अंतर्गत ग्राम काशीडीह...

सरई थाना क्षेत्र में बड़ी पशु तस्करी का खुलासा, ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़े गए तस्कर

सिंगरौली। जिले के सिंगरौली अंतर्गत सरई थाना क्षेत्र में...