‘नारा फेल!बबीना। छावनी परिषद द्वारा हाल ही में विकसित चौपाटी में नाली का गंदा पानी घुस गया है। इससे फास्ट फूड दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को भारी परेशानी हो रही है। परिषद का ‘ग्रीन बबीना क्लीन बबीना’ अभियान खोखला साबित हो रहा है।ग्राहकों का कहना है कि वे स्वादिष्ट फास्ट फूड का लुत्फ उठाने चौपाटी पहुंचते हैं, लेकिन नाली के गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध से खड़े होना भी मुश्किल हो गया है। एक ग्राहक ने बताया, “पानी की बदबू इतनी तेज है कि अंदर घुसने का मन ही नहीं करता।”रविवार होने के बावजूद दुकानों पर सन्नाटा पसरा है। दुकानदारों ने शिकायत की कि सामान्य दिनों में अच्छी भीड़ लगती है, लेकिन आज ग्राहक पानी भरे रास्ते से होकर ही दुकानों तक पहुंच रहे हैं। एक दुकानदार बोले, “नुकसान तो हो ही रहा है, ग्राहक भाग रहे हैं।”नाली का गंदा पानी करीब एक घंटे से सड़क पर बह रहा है और पूरी चौपाटी में फैल चुका है। छावनी परिषद के कर्मचारियों ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया। मौके पर तैनात गार्ड ने बताया, “सूचना ऊपर दे दी गई है, लेकिन कार्रवाई में देरी हो रही है।”दुकानदारों ने मांग की है कि तत्काल नाली की समस्या ठीक की जाए, ताकि बबीना चौपाटी फिर से परिवारों का पसंदीदा ठिकाना बन सके
मोहित साहू के साथ फैजान कुरैशी की रिपोर्ट बबीना

