बबीना में अंबेडकर जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Date:

बबीना – झांसी

बबीना डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के पावन अवसर पर बबीना नगर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सेवा भारती बुंदेलखंड, नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) तथा सेवा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिविर में सभी वर्गों के लोगों को मुफ्त दवाइयां व इलाज प्रदान किया गया। ग्रामीणों व शहरवासियों ने इसका भरपूर लाभ उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बबीना नगर की टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई। प्रमुख योगदान कर्ताओं में रोहित साहू उर्फ रिंकू जी (व्यवस्था प्रमुख), राजेंद्र जी (नगर कार्यवाह), रामतनय मौर्य जी (सहनगर कार्यवाह), धर्मराज जी (सेवा प्रमुख), राहुल जी (संपर्क प्रमुख), दीपक सिंह जी, अमित जी (पर्यावरण प्रमुख) तथा सर्वेश जी (बौद्धिक प्रमुख) शामिल रहे।
चिकित्सक टीम में डॉ. अर्जित मिश्रा (सर्जरी), डॉ. निमिष (सर्जरी), डॉ. चंद्रशेखर (बाल रोग), डॉ. मान्य गुप्ता, अंजलि सोरान, अंश अग्रवाल तथा लविश चौधरी प्रमुख थे। इस पहल से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला तथा सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत हुआ।

बबीना से मोहित साहू की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related