में नेशनल पत्रकार एसोसिएशन की बबीना नगर टीम स्थानीय इकाई द्वारा सात जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह भव्य रूप से संपन्न हुआ।

Date:

यह आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया, जिसमें नगरवासी सुबह से ही पहुंचने लगे।स्थानीय विवाह घर में छह हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से संपन्न कराया गया, जबकि एक मुस्लिम जोड़े का निकाह काजी द्वारा धार्मिक परंपरा के अनुसार कराया गया। चुंगी नंबर एक बुध बाजार से दूल्हे घोड़ी चढ़कर डीजे व ढोल-नगाड़ों की धुन पर बारात लेकर नगर भ्रमण पर निकले, जहां संतोष साहू, महेंद्र रायकवार, विनोद कुशवाहा, सोनू साहू, ललुआ खान, सौरभ साहू, बंटी साहू सहित नागरिकों ने पुष्पवर्षा व आतिशबाजी से स्वागत किया। विवाह स्थल पर टीका, द्वारचार की रस्में पूरी होने के बाद सभी जोड़ों का विवाह रीति-रिवाज से संपन्न हुआ, विदाई के समय वर-वधू पक्ष को गृहस्थी सामग्री, उपहार व वस्त्र भेंट किए गए तथा सभी ने भोजन ग्रहण किया।क्षेत्रीय विधायक राजीव सिंह मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता व सद्भावना बढ़ाते हैं। विशिष्ट अतिथियों में एमएलसी प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन, कुमृगेंद्र सिंह, समाजसेवी संदीप सरावगी, राशि साहू, सुखवीर यादव, रितेंद्र टंडन, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिखा साहू, टोल प्लाजा प्रबंधक अभिषेक सिंह सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। थाना प्रभारी विनय कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित की।क्षेत्रीय विधायक राजीव सिंह मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता व सद्भावना बढ़ाते हैं। विशिष्ट अतिथियों में एमएलसी प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन, कुमृगेंद्र सिंह, समाजसेवी संदीप सरावगी, राशि साहू, सुखवीर यादव, रितेंद्र टंडन, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिखा साहू, टोल प्लाजा प्रबंधक अभिषेक सिंह सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। थाना प्रभारी विनय कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित की।समारोह के अंत में अतिथियों व पत्रकारों को स्मृतिचिन्ह व शाल भेंटकर सम्मानित किया गया, नगर अध्यक्ष शैलेश सोनू शिवहरे ने दानदाताओं व प्रशासन का आभार माना तथा पत्रकार जाहिद मंसूरी ने संचालन किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुधीर जैन, नेशनल अध्यक्ष अभिनंदन जैन, बुंदेलखंड प्रभारी दीपक सिंह, राजस्थान प्रभारी दीपक अहिरवार, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह गौर, जिला महामंत्री हेमंत साहू, पोपो कुलदीप राय, मनीष यादव, रिंकू बृजेश यादव, रामनरेश गोलू यादव, शेख मुख्तार, भोलू कुरैशी, अमित सेन, नासिर हुसैन, फैजान कुरैशी, विवेक विलगैया, विजय वर्मा, रानू जैन, मोहित साहू, नीरज साहू, शौर्य शिवहरे, अमित परिहार, संजय घिसौली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बबीना से मोहित साहू के साथ फैजान कुरैशी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नरेगा कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर लोकपाल ने दिए सख्त निर्देश

इ खबर जिला रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़, एक मार्च।...