बबीना गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारे, पुलिस ने संभाली स्थितिबबीना

Date:

23 मार्च 2026: बबीना स्थित इंडियन गैस एजेंसी के बाहर गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारे लग रही हैं। बढ़ती कीमतों और स्टॉक की कमी से परेशान लोग घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। कई उपभोक्ता सुबह 5 बजे से ही एजेंसी के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।हालिया गैस सिलेंडर कीमतों में वृद्धि ने परिवारों के घरेलू बजट पर सीधा असर डाला है। स्टॉक की कमी और लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण सिलेंडर भरवाना अब चुनौती बन गया है। बुजुर्ग और महिलाएं दैनिक कार्य छोड़कर कतारों में खड़े रहने को विवश हैं।एजेंसी संचालक अनिल ने अत्यधिक भीड़ को देखते हुए थाना बबीना को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को नियंत्रित कर व्यवस्था बहाल की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उपभोक्ताओं को राहत मिली।उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर जैसी बुनियादी जरूरत के लिए इतनी मशक्कत करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से स्टॉक बढ़ाने, वितरण सुधारने और समस्या के त्वरित समाधान की अपील की है। बबीना से मोहित साहू के साथ फैजान कुरैशी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार के सहरसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,

जहां आपसी विवाद ने एक गरीब परिवार की जिंदगी...

आष्टा में अनूठा नवाचार: विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कराई महिला भजन प्रतियोगिता, लाडली बहनों को दिया बड़ा संदेश

आष्टा (सीहोर)।आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर क्षेत्र में लगातार नवाचार...