मोरनी (पंचकूला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधना में 30 मार्च 2026 को वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े ही सुव्यवस्थित और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम में घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजली सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्राचार्या का संदेश:
डॉ. अंजली सिंह ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसे केवल कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से ही हासिल किया जा सकता है।
इस अवसर पर मांधना गांव के सरपंच पंचपाल शर्मा ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में अभिभावकों व शिक्षकों की उपस्थिति में छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट


