हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद ने अचानक उग्र झड़प का रूप धारण कर लिया।
आरोप है कि एक पक्ष के पुरुषों ने महिलाओं को घेरकर पहले जमीन पर गिराया, फिर उनके साथ मारपीट की। महिलाओं को लात-घूंसे और लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी सहम गए।
इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है।
रिपोर्टर: फरीद अहमद
जिला ब्यूरो चीफ

