पुलिस बनी फरिश्ता: पेट्रोलिंग के दौरान मिले 3 वर्षीय मासूम को खोजबीन कर माता-पिता से मिलाया

Date:

पंचकूला / 26 मार्च :- पंचकूला पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और मानवीय चेहरे का परिचय देते हुए एक बिछड़े हुए मासूम बच्चे को उसके परिवार से सुरक्षित मिलवा दिया है। 25 मार्च को गश्त पर तैनात ईआरवी 530 की टीम को सेक्टर 21 के क्षेत्र में एक तीन वर्षीय छोटा बच्चा अकेला घूमता हुआ मिला। बच्चे को अकेला देख पुलिस टीम ने तुरंत उसे अपनी सुरक्षा में लिया और सेक्टर 21 पुलिस चौकी पहुंचाया।
चौकी की पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए सक्रियता दिखाई और बच्चे के परिजनों की तलाश के लिए पूरे क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। स्थानीय निवासियों से पूछताछ और सूचना तंत्र के माध्यम से आखिरकार पुलिस बच्चे के माता-पिता तक पहुँचने में सफल रही। कागजी कार्रवाई और पूरी तस्दीक के बाद मासूम को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। अपने लाडले को सही-सलामत देख माँ की आँखों में खुशी के आँसू छलक आए। उन्होंने बताया कि बच्चा खेलते-खेलते घर से निकल गया था और वे उसे काफी समय से हर जगह तलाश रहे थे। परिवार ने पंचकुला पुलिस का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता : पंचकुला पुलिस का मुख्य ध्येय केवल अपराध पर नियंत्रण पाना ही नहीं, बल्कि आमजन की सुरक्षा और संकट के समय उनका सहायक बनना भी है। ईआरवी 530 और सेक्टर 21 पुलिस चौकी की टीम ने जिस तत्परता से इस मासूम को उसके घर पहुँचाया है, वह प्रशंसनीय है। हमारा प्रयास रहता है कि पुलिस और जनता के बीच ऐसा ही विश्वास बना रहे। मैं अभिभावकों से भी अपील करती हूँ कि वे छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर सूचना दें।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वाद

हवन-यज्ञ में आहुति देकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना...

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,

जहां पारिवारिक विवाद अब आपराधिक धमकियों और फर्जी दस्तावेजों...

हादसे के बाद पूर्व सांसद का मानवीय कदम, पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

समाचार: बबीना। इंडोगल्फ फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में जान...