रात 2 बजे अमरावती क्षेत्र में पुलिस की घेराबंदी, अवैध खनन करती 2 जेसीबी मशीनें पकड़ी

Date:

पंचकूला, 09 मार्च। जिला पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिंजौर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी मशीनों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने अमरावती क्षेत्र के बुर्जकोटियां गांव के पास नदी में छापेमारी कर अवैध खनन करते हुए मशीनों को रंगे हाथों पकड़ा।
जानकारी के अनुसार 7 और 8 मार्च की दरमियानी रात पिंजौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में रात्रि गश्त कर रही थी। रात करीब 2 बजे जब पुलिस टीम अमरावती क्षेत्र में बुर्जकोटियां गांव के समीप नदी के पास पहुंची तो वहां अंधेरे में तेज रोशनी दिखाई दी। संदेह होने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि दो जेसीबी मशीनें नदी में अवैध रूप से खनन कार्य कर रही थीं। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों मशीनों को अपने कब्जे में ले लिया।
पिंजौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह और अमरावती पुलिस चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह की टीम ने दोनों जेसीबी मशीनों को अमरावती पुलिस चौकी लाकर खड़ा कर दिया और मामले की सूचना माइनिंग विभाग को दे दी गई। बाद में दोनों वाहनों को इंपाउंड कर लिया गया।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि जिले में अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम माइनिंग जोन और संवेदनशील इलाकों पर चौबीसों घंटे नजर रखे हुए है। अवैध खनन रोकने के लिए सीसीटीवी निगरानी, औचक निरीक्षण और रात्रि गश्त लगातार जारी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक संसाधनों की चोरी और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कालका में पुलिस की मानवीय पहल, झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री

पंचकूला, 09 मार्च। पंचकूला पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था...