13 मार्च 2026: बिजासन मोहल्ला स्थित हजरत बिलाल मस्जिद में मौलाना रियाजुल इस्लाम ने अलविदा जुम्मा की नमाज पढ़ाई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।बबीना कस्बे की जामा मस्जिद में मौलाना फरहान के द्वारा अलविदा जुम्मा की नमाज पढ़ाई गई।मुसलमानों के लिए पवित्र रमजान का महीना बरकत, इबादत और रहमत का प्रतीक है। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुम्मा के नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर बिजासन मोहल्ला सहित मस्जिदों को भावपूर्ण तरीके से सजाया जाता है और नमाज अदा करने के लिए विशेष उत्साह दिखाई देता है।शास्त्री नगर की गौसिया मस्जिद में मौलाना इमरान साहब की अगुवाई में नमाज पढ़ी गई।नमाज के बाद सभी मस्जिदों में देश में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। मौलाना रियाजुल इस्लाम ने बताया कि उर्दू कैलेंडर के अनुसार, यदि 29वें रोज चांद दिखाई देता है तो अगले जुम्मे को ईद मनाई जाएगी। अगर चांद नजर न आए तो 30वें रोज ही ईद होगी।
बबीना फैजान कुरैशी की रिपोर्ट
बबीना में अलविदा जुम्मा पर मस्जिदों में खास उत्साह, ईद की तैयारियां तेजबबीना,
Date:

