मोरनी के ठंडोग स्कूल में राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने किया संसद का सजीव मंचन

Date:

मोरनी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ठंडोग मोरनी हिल्स में राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य और गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम विद्यालय के प्रिंसिपल सुनील दत्त के मार्गदर्शन और राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. सुरेश जागलान के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, अनुशासन और जोश के साथ भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट बलविंदर चौधरी मानकटबरा, मेंबर जिला परिषद पंचकूला रहे। उन्होंने कहा कि युवा संसद जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों की गहरी समझ विकसित करती हैं। इससे नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन, वाक्-कौशल और अनुशासन का समुचित विकास होता है।
विशिष्ट अतिथियों में बहादुर राणा ककराली, रोमा देवी (मेंबर जिला परिषद मोरनी), सरपंच इंदिरा देवी (ठंडोग), सरपंच प्रीतम सिंह (उत्तरौं), सरपंच खेमराज (टिपरा), सरपंच अनिल कुमार (भोज राजपुरा), बीडीसी मेंबर बलदेव राणा (गवाही), वाइस चेयरपर्सन ब्लॉक समिति पूनम कुमारी, एसएमसी प्रधान प्रवीण तथा पूर्व सरपंच सुरेश राणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इसके अलावा डीआईईटी पंचकूला की प्रिंसिपल सुजाता खत्री, डिप्टी डीईओ पंचकूला रमेश बत्रा और मोरनी हिल्स की खंड शिक्षा अधिकारी शालिनी कपूर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रिंसिपल सुनील दत्त ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए युवा संसद के उद्देश्यों और इसके शैक्षिक महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता के लिए गठित निर्णायक मंडल में जगदीश चंद्र, हेमराज, सुरेश कुमार शर्मा शामिल रहे, जबकि ऑब्जर्वर की भूमिका हरीश ने निभाई। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने स्पीकर, प्रधानमंत्री, विभिन्न मंत्रालयों के मंत्री, महासचिव और रिपोर्टर जैसी भूमिकाओं का जीवंत और प्रभावशाली मंचन किया।
प्रिंसिपल सुनील दत्त ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को विधि-निर्माण की प्रक्रिया से परिचित कराती हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी समझ को और मजबूत बनाती हैं।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खनियाधाना में युवक ने लगाया मारपीट और झूठे छेड़छाड़ के आरोप का मामला, थाने में सुनवाई न होने का आरोप

खनियाधाना/शिवपुरी। जिला शिवपुरी के खनियाधाना थाना क्षेत्र से एक विवादित...

‘किसानों को सोलर पंप, गौशालाओं के लिए नई पॉलिसी’, OBC स्टूडेंट्स के लिए भी बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश सरकार फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए अपना...

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है,

जहां शासकीय प्राथमिक पाठशाला बभनी में पढ़ने वाले मासूम...