सीतापुर जनपद में पुलिस ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए बड़ी चोरी की घटना का सफल खुलासा किया है

Date:

तम्बौर थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी द्वारा अपनी बहन की शादी के लिए बैंक से निकाले गए ₹5,60,000 रुपये को अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक की डिग्गी से चोरी कर लिया था। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था और आम जनता में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना तम्बौर पुलिस, एसओजी टीम और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तत्परता और कुशल रणनीति के साथ काम करते हुए इस चोरी का खुलासा कर दिया। जांच के दौरान मध्यप्रदेश के दतिया जिले से जुड़े 15 सदस्यीय गिरोह का पता चला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की पूरी रकम ₹5,60,000 भी बरामद कर ली गई है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना तम्बौर के इंस्पेक्टर ब्रजेश राय, एसपी सीतापुर और एसओजी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी मेहनत, सतर्कता और बहादुरी की बदौलत यह सफलता हासिल हुई है।

पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से न केवल पीड़ित को राहत मिली है, बल्कि आम जनता का पुलिस प्रशासन पर भरोसा भी और अधिक मजबूत हुआ है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की इस तरह की कार्रवाई निश्चित रूप से सराहनीय है।

रिपोर्ट: फरीद अहमद, सीतापुर तम्बौर से विशेष रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामनवमी का भव्य जुलूस कालिकाधाम से निकला, सकुशल संपन्न

वाराणसी जनपद के कपसेठी थाना क्षेत्र में रामनवमी के...

नेपालको राजनीतिक इतिहासमा नयाँ अध्याय सुरु भएको छ

इन्जिनियर तथा काठमाडौं महानगरपालिकाका पूर्व मेयर बालेन्द्र शाह आज...

आयुष्मान योजना का दर्द: 8 महीने से कार्ड के लिए भटक रहा घायल युवक, सिस्टम की लापरवाही उजागर

अंबेडकर नगर। सरकार द्वारा गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त...