मांधना के चंडीवास के युवाओं की पहल की सरपंच ने की सराहना, श्मशान घाट पर जल्द बनेगा शेड

Date:

मोरनी खंड के गांव मांधना के चंडीवास क्षेत्र में युवाओं द्वारा श्मशान घाट की राख को एकत्रित कर नदी में प्रवाहित करने की पहल को लेकर ग्राम पंचायत ने भी उनकी सराहना की है। इस सेवा कार्य के तहत युवा श्रद्धा और सेवा भाव से श्मशान घाट की सफाई करते हुए राख को विधिपूर्वक नदी में प्रवाहित कर रहे हैं, जिससे परिसर साफ-सुथरा बना हुआ है और धार्मिक परंपरा का भी पालन हो रहा है।
इस पहल की जानकारी देते हुए पंडित सतीश शर्मा ने बताया कि युवाओं द्वारा यह कार्य श्रद्धा भाव से किया जा रहा है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।


वहीं सरपंच पंचपाल शर्मा (भोज मटोर मांधना) ने युवाओं के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गांव चंडी के पास शिवधाम में स्थानीय युवाओं द्वारा किया गया यह कार्य बेहद सराहनीय है और ग्राम पंचायत की ओर से सभी युवाओं का धन्यवाद किया जाता है।
उन्होंने बताया कि गांव चंडी के पास स्थित श्मशान घाट में सांसद निधि (एमपी लैण्ड) से लगभग 15 लाख रुपये की लागत से क्रिमेशन शेड और वेटिंग शेड के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है और इसका टेंडर भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही शेड के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि श्मशान घाट में पानी की टंकी और पानी की व्यवस्था को भी ग्राम पंचायत द्वारा जल्द ही दुरुस्त कर सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिंगरौली में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Singrauli। जिले के सरई थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह...

बबीना में अलविदा जुम्मा पर मस्जिदों में खास उत्साह, ईद की तैयारियां तेजबबीना,

13 मार्च 2026: बिजासन मोहल्ला स्थित हजरत बिलाल मस्जिद...

सरकारी लकड़ी डिपो में अग्निकांड

आक लग गया लाखों का मूल्यवान लकलीसुंदर गार्ड जिला...