दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 3 से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया, पाक खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े तार

Date:

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। स्पेशल सेल ने अलग-अलग राज्यों से 3 से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके तार पाक खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने तीन से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े थे। पकड़े गए सभी आतंकी नॉर्थ इंडिया के रहने वाले हैं।

क्या है पूरा मामला?
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब से हुई हैं। इस मामले में ज्यादा जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही सामने आ पाएगी।

दिल्ली में 10 नवंबर को हुआ था ब्लास्ट
दिल्ली में बीते 10 नवंबर को ही लाल किले के पास ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस घटना में कई वाहन भी जलकर खाक हो गए थे। इस ब्लास्ट के बाद जब जांच हुई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। इस ब्लास्ट के पीछे कई डॉक्टरों की चेन सामने आई थी, जिनके तार आतंकवाद के आकाओं से जुड़े थे।

इसके बाद ताबड़तोड़ छापेमारी में कई डॉक्टरों को देशभर से गिरफ्तार किया गया था। जिस कार के जरिए लाल किले के पास ब्लास्ट किया गया था, उसे भी एक डॉक्टर ही चला रहा था। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इसके बाद से दिल्ली पुलिस आतंकवाद के मुद्दे पर काफी अलर्ट मोड में है और आतंकियों को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है।

हालही में ये खबर भी सामने आई थी कि दिल्ली में जो ब्लास्ट हुआ था, उसमें शामिल आतंकियों के आपस में संबंध अच्छे नहीं थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि उमर कश्मीर में बुरहान वानी और जाकिर मूसा का उत्तराधिकारी बनना चाहता था। वहीं

फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में पकड़े गए सभी आतंकी अल-कायदा (AQIS) की विचारधारा से प्रभावित थे।उमर के बारे में खबर आई थी कि वह ISIS और जैश की विचारधारा से प्रभावित था।

क्या टारगेट पर था लारेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई ? दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल इस इनपुट पर भी अपनी जांच कर रही है।27 अक्टूबर को अनमोल ने अपने वकील के जरिए कोर्ट में एप्लीकेशन लगाकर ये दावा किया था कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से उसे जान का खतरा है। अनमोल बिश्नोई की गुहार पर NIA में लगी थी अदालत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Anju Krishna Arrested: कौन हैं अंजू कृष्णा? ड्रग्स के साथ पकड़ी गई ग्लैमरस हसीना, हिरासत में 7 और लोग

तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अंजू...

ग्रेटर नोएडा में घटिया लेंटर का आरोप, पीड़ित का 3.30 लाख डूबे; बिल से इनकार और टालमटोल से बढ़ी मुश्किलें

ग्रेटर नोएडा (संवाददाता)। गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा निवासी...